
उत्तराखंड : ये पति के नाम पर कलंक है पहले अपने दोस्त संग मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म,
बनाई अश्लील वीडियो, ओर फिर धमकी ।
ख़बर हरिद्वार से है
आपको बता दे कि
श्रवणनाथ नगर क्षेत्र की एक धर्मशाला में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से दुष्कर्म किया ओर अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट करने धमकी तक दे डाली
जानकरीं है कि पीड़िता ने अपने पति एवं उसके दोस्त के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी अनुसार ये पूरी घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का अपने पति से तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है
उस महिला ने बताया कि 19 जनवरी को उसके पति के दोस्त ने जो कि निवासी लोधा अलीगढ़ यूपी से है उसने संपर्क साधा।
ओर उसने विश्वास दिलाया कि उसका पति तलाक का मुकदमा वापस ले लेगा
ओर वह उन दोनों के बीच सुलह करा देगा।
फिर पति के दोस्त के बुलाने पर वह श्रवणनाथ नगर की एक धर्मशाला में चली गई।
आरोप है कि वहां उसका पति एवं दोस्त मिलकर उसकी फोटो खींचने लग गए।
ओर विरोध करने पर उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाई। फिर धमकी तक दे डाली कि यदि वह उनका मकान नहीं छोड़ती और तलाक नहीं लेती है तो वह वीडियो वायरल कर देंगे।
वही कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी हीरो कंपनी में कार्यरत है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बताओ क्या क्या हो रहा है इस दुनिया मैं शर्मनाक।






