
नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व प्रधान ने किया दुष्कर्म का प्रयास
किसी तरह होटल से भाग निकली सुनाई आपबीती
शर्मनाक : हरिद्वार जिले के रुड़की के भिक्कमपुर क्षेत्र से मालूम चला है कि
एक छात्रा से दूसरे गांव के पूर्व प्रधान ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया
जिसके बाद जब बात युवाओ तक पहुँची तो हजारों युवकों ने वहां की चौकी घेर ली।
फिर इस घटना की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ आनन फानन रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया।
बताया जा रहा है कि भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव की युवती एमकॉम की छात्रा है।
ओर आरोप है कि गत दिवस पड़ोसी गांव का पूर्व प्रधान नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर उसे हरिद्वार के होटल में ले गया जहा उससे बलात्कार किया। फिर युवती ने बताया कि किसी तरह वह बचकर गांव पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। विश्व वही हिंदू परिषद के जिला संयोजक जिवेंद्र तोमर के साथ लगभग एक हजार युवकों ने वहां पहुंचकर चौकी घेर ली।
मामला बिगड़ता देख पुलिस ने मुकदमा युवती के बयान लेने के बाद आरोपी प्रधान जुल्फिकार के खिलाफ आनन फानन मुकदमा दर्ज कर लिया।
बताया गया है कि पूर्व प्रधान जुल्फिकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। युवती का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। ओर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी भी होगी।








