
क्लमेनटाउन से पिकनिक मनाने के लिए मालदेवता स्थित सरोली गए तीन युवकों में से एक को हाथी ने जमीन पर पटक दिया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साबाज निवासी ओगलभट्टा क्लेमेनटाउन के रूप में हुई है।
हेमराज शर्मा ने बताया कि वह तीन साथी घूमने के लिए आए थे। अचानक छह हाथियों का झुंड उनकी ओर आया। हाथियों को देख वह भागने लगे। दो साथी एक तरफ भागे जबकि शाबाज दूसरी तरफ भागा और झाडि़यों में छिप गया। हाथी ने उसे झाडि़यों से निकाला और जमीन पर पटक दिया। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेंजर पवन नेगी ने बताया कि युवक की मृत्यु हो गई है।
देहरादून राजधानी के रायपुर थाना इलाके के अन्तर्गत आने वाले सौड़ा इलाके में हाथी के द्वारा युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारने की सूचना है।
सूचना के बाद थाना पुलिस मौके के लिए हुई है रवाना। बता दे कि कुछ दिनों से इस इलाके में एक हाथी का मूवमेंट अधिक देखा जा रहा है
इस इलाके में लगातार हाथियों का मूवमेंट देखा जाता रहा है
मालदेवता से लेकर रायपुर के इन इलाकों में लोगों की कॉलोनी या बस गई है लेकिन फिर भी आसपास घना जंगल दिखाई देता है
जिसके चलते कई बार हाथी सड़कों पर आ जाते हैं ऐसे में आज भी एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारने की सूचना मिल रही है







