
उत्तराखंड: टिहरी के बिजपुर पनियाला माेटर मार्ग पर नदी में गिरा वाहन, दो लोगों की घटना स्थल पर मौत
टिहरी जिले के प्रतापनगर के लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर जलकूर गदेरे के पास बीती रात एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना का पता सुबह चला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में चालक जयराज सिंह (28 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह और संतोष सिंह (35 वर्ष) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी कंडियाल गांव की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
कंडियालगांव निवासी हैं दोनों मृतक
सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंचीं। शवाें काे नदी से निकाले के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि डंपर में दाेनाें सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमाेली के कंडियालगांव निवासी हैं।