
उत्तराखंड़ में
24 से 29 दिसंबर तक आर्मी भर्ती मेला सेना में जाने को युवा तैयार ।
आपको बता दे कि पिथौरागढ़ के बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में 24 से 29 दिसंबर तक सेनाभर्ती की जाएगी। ओर अब भर्ती के लिए होने वाले ऑनलाइन पंजीकरण की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. दरअसल, 25 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन की तारीख तय की गई थी. रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद अब भर्ती रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है।
ख़बर विस्तार से सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को जनपद चम्पावत के तहसील पाटी एवं लोहाघाट के अभ्यर्थी भर्ती रैली में अपना भाग्य आजमाएंगे. इसके बाद 25 दिसंबर को तहसील चम्पावत, पूर्णागिरि व बाराकोट के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. यही नही 26 दिसंबर को जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट और देवलथल के अभ्यर्थियों की फिर भर्ती होगी.। उसके बाद फिर 27 दिसंबर को तहसील बेरीनाग, गंगोलीहाट, गणाई गंगोली, थल, कनालीछिना और बंगापानी के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी.
तो वही 28 दिसंबर 2018 को तहसील पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों को एक बार फिर भर्ती का मौका मिलेगा. 29 दिसंबर 2018 को उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों की धर्मगुरु (आरटीजेसीओ) के लिए भर्ती होगी.।
बहराल उत्तराखंड़ के नोजवान युवाओ को बहुत बहुत सुभकामनाये । सेना में भर्ती होने का जोश जो अपने उत्त्तराखंड के जवानों मे दिखता है वो कही ओर नही तभी तो हम कहते है सेना प्रदेश है अपना उत्तराखंड़ ।




