
भगवान सिंह कि रिपोर्ट
बेकिंग न्यूज दुःखद ख़बर
आज दिनांक 11.12. 2018को 108 के द्वारा सूचना दी गई की समय लगभग 6:45 सुबह स्थान बछेलीखाल से लगभग 600 मीटर ऋषिकेश की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन संख्या UK07 BW 1452( डस्टन कार) जो देहरादून से कर्ण प्रयाग की तरफ जा रही थी लगभग 600 मीटर नीचे खाई में गिर गई है।
इस सूचना पर चौकी बचेली खाल से आपदा फोर्स व थाना देवप्रयाग से थानाध्यक्ष मय फोर्स के व आपदा और राहत बचाव उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य करते समय 1
. हरीश लाल पुत्र प्यारेलाल निवासी सीमा द्वार देहरा खास देहरादून मूलनिवासी करणप्रयाग उम्र 38 वर्ष व 2. प्यारे लाल पुत्र रैत सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 65 वर्ष खाई में मृत अवस्था में मिले हैं।






