उत्तराखंड : कार खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल

 

आपको बता दे कि दुःखद ख़बर है गंगोत्री हाईवे पर भैरोंघाटी से धराली लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर नीचे गंगा भागीरथी के किनारे जा गिरी। ओर इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।
जानकारी अनुसार धराली निवासी प्रदीप पंवार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे भैरोंघाटी से लौट रही एक कार धराली से करीब तीन किमी पहले अनियंत्रित होकर गंगा भागीरथी के किनारे जा गिरी। हादसे में कार में सवार मनोज पंवार(38) पुत्र दयाराम पंवार निवासी धराली की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि कार चला रहे झाला हाईस्कूल में कला के शिक्षक उमेश उर्फ जॉन निवासी चंपावत तथा सुनील राणा पुत्र विक्रम सिंह निवासी धराली घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। ओर
यहां उन्हें उपचार के लिए हर्षिल स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालस अब सामान्य है।
आपको बता के मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के पास आवश्यक संसाधन नहीं होने के कारण खाई से शव को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
आपको बता दे कि मनोज धराली में ही होटल चलाता था। इस घटना के बाद से धराली क्षेत्र में शोक व्याप्त है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बहराल बढ़ते सड़क हादसों ने सरकार सहित पुलिस प्रसाशन , ओर परिवहन को चिंता मे डाल दिया है ।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here