उत्तराखंड सतर्क रहना है ख़बर अभी अभी आई : हरिद्वार पहुंचे छह यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, ओर मच गया हड़कंप

उत्तराखंड: अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे छह यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

जीआरपी ने चेकिंग के दौरान उक्त छह यात्रियों से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी थी। इनके पास रिपोर्ट न होने पर जीआरपी के जवानों ने इन यात्रियों की जांच करवाई थी।

mostbet

अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे अहमदाबाद के छह यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर राज्य में कोरोना संक्रमण के बेहद कम मामले सामने आने के बाद लोग राहत महसूस कर रहे थे। वहीं अब सोमवार को यह मामला सामने आने के बाद से हरिद्वार के लोगों में दहशत है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चेकिंग के दौरान उक्त छह यात्रियों से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी थी।

 

रिपोर्ट न होने पर जीआरपी के जवानों ने इन यात्रियों की जांच करवाई थी। जांच में छह यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here