
UJVNL मुख्यालय पर जाकर ऊर्जा निगम के पदाधिकारियों व संघर्षरत साथियो को उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन ने पूर्ण समर्थन दिया
उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार ऊर्जा निगम के साथियो द्वारा अपनी जायज मांगो के प्रति चलाये जा रहे सांकेतिक आन्दोलन को समर्थन देने हेतु
आज दिनांक 26.07.2021 (सोमवार) को प्रातः 11.00 बजे UJVNL मुख्यालय पर जाकर ऊर्जा निगम के अपने क्रान्तिकारी पदाधिकारियों व संघर्षरत साथियो को एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन दिया गया। एसोसिएशन की ओर से ऊर्जा निगम के आन्दोलनरत साथियो की जायज मांगो पर पूर्ण समर्थन देते हुए इस आन्दोलन मे तन, मन से निगम कार्मिको के साथ खडे रहने की बात कही गयी है।
आज आन्दोलन स्थल UJVNL मुख्यालय पर जाकर ऊर्जा निगम कार्मिको को दिये गए समर्थन मे एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष के साथ महासचिव वीरेन्द्र सिंह गुसाई, उपाध्यक्ष दरबान सिंह सरियाल, संजय नेगी व सुनील देवली, सम्प्रेक्षक अनिल प्रकाश उनियाल, कोषाध्यक्ष सी0एल0 असवाल, संगठन सचिव अनिल बलूनी, राहुल अग्रवाल व विक्रम रावत, संगठन सचिव (महिला) श्रीमती बबीता रानी, सदस्य श्री केदार फर्सवाण, शेखर पन्त आदि की उपस्थिति रही।
दीपक जोशी,
प्रांतीय अध्यक्ष
उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन






