इस ठंड ने उत्तराखंड में माँ बेटे को मार डाला , फिर हुआ ऐसा कि एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी
मुड़ियानी गांव में अंगीठी में जल रहे कोयलों की गैस लगने से बेटे की मौत
चंपावत :- दुःखद खबर है आपको बता दे कि उत्तराखंड के चंपावत में ठंड से बचने के चक्कर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। आपको बता दे कि नगर से पांच किलोमीटर दूर मुड़ियानी गांव में अंगीठी में जल रहे कोयलों की गैस लगने से बेटे की मौत हो गई। इस सदमे में बुजुर्ग मां ने भी दम तोड़ दिया। दुःखद वही मंगलवार को मां-बेटे दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं। ओर ताड़केश्वर घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
आपको बता दू की मुड़ियानी गांव के काश्तकार विक्रम सिंह बोहरा (60) पुत्र स्वर्गीय राम सिंह ने रविवार की रात ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी। सोने से पहले वह कोयलों को बुझाना भूल गए। उनकी पत्नी और मां दूसरे कमरे में सोए थे।
वही सोमवार सुबह परिवार के लोग जब विक्रम सिंह को चाय देने गए तो वह बिस्तर पर मृत मिले। आपको बता दे कि मृतक का एक बेटा ललित सिंह मणिपुर में फौज में हैं, जबकि दूसरा बेटा कमल सिंह हरिद्वार में ही प्राइवेट नौकरी करता है।
वही दोनों बेटों के बाहर होने की वजह से सोमवार को मां-बेटे का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। आपको बता दे कि विक्रम सिंह की मौत के बारे में उनकी मां को नहीं बताया गया था लेकिन सोमवार शाम बीमार मां पार्वती देवी जिनकी उम्र लगभग 80 साल थी जब उनको भी बेटे की मौत की भनक लगी तो सदमे में उसने भी दम तोड़ दिया। वही परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। सोमवार शाम विक्रम सिंह के दोनों बेटे घर पहुंच गए और मंगलवार को ताड़केश्वर घाट में मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।
इस दुःखद हादसे के बाद से पूरे परिवार से लेकर गाँव वालो मे दुखः की लहर है।