खास खबर :- ये डॉक्टर सिर्फ 5 रूपये में करते हैं मरीजों का ईलाज
मोदी सरकार ने इस साइलेंट हीरो को दिया यह राष्ट्रीय पुरस्कार
सोशल मीडिया। सोशल मीडिया में एक डाॅक्टर की खासा चर्चा है। यह चर्चा तब और भी बढ़ जाती है जब मोदी सरकार ने इस सांइलेंट हीरो को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा है। यह एक ऐसे साइलेंट हीरो हैं जो निस्वार्थ भाव से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं झारखंड के रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिन्हें केंद्र सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है।
मरीजों के लिए भगवान का रूप डॉ. मुखर्जी 1957 से अपने लालपुर की पैथ लैब में बैठ रहे हैं। यहां से होने वाली कमाई के जरिये ही वह मरीजों को पांच रूपये में दवाएं दे पाते हैं। मुखर्जी अब गरीबों के डॉक्टर के नाम से जाने जाने लगे हैं।
पद्मश्री सम्मान मिलने पर वह कहते हैं कि मैंने यह सेवा किसी अवॉर्ड के लिए नहीं की मगर मेरे योगदान को देखते हुए अवॉर्ड के लिए चुना जाना गर्व का विषय है।