उत्तराखंड : खेत में गुड़ाई कर रहे थे मजदूर, अचानक दिखा इंसानी पंजा, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में रविवार को ऐसी घटना हुई कि हड़कंप मंच गया। यहां के पंतनगर में खेत में गुड़ाई करने वाले मजदूरों को डरावनी चीज दिखाई दी।पूर्व प्रधान के भतीजे गोधन बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह खेत की गुड़ाई करने के लिए मजदूर लगाए गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे गुड़ाई करते हुए एक मजदूर ने आधे कटे पैर के पंजे को देखा और इसकी सूचना उनको दी। उनके  द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई।

mostbet

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई। वहीं यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और कौतूहल का विषय बन गई।उप निरीक्षक विपुल जोशी ने बताया कि शनिवार की रात पूर्व प्रधान पूरन बिष्ट के खेत से 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर टीडीसी कर्मी इंद्रजीत की मौत हो गई थी। जिसमें उसके दाएं पैर का आधा पंजा भी कट गया था।

अंधेरा होने के कारण काफी खोजबीन के बाद भी इंद्रजीत का  पंजा नहीं मिला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसी के पंजे को संभवत कुत्ते आदि घसीट कर खेत तक ले गए होंगे। इंद्रजीत के परिजनों से पुष्टि कर ली गई है कि अंतिम संस्कार के समय उसके पैर का पंजा गायब था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here