सीएम तीरथ ने दिल्ली में की रक्षा मंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मुलाकात, पीएम मोदी से मांगा समय


मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में रविवार को  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। वे स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात का समय मांगा है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को उन्‍होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।सीएम तीरथ ने दिल्ली में की रक्षा मंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मुलाकात, पीएम मोदी से मांगा समय

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की गृह मंत्री शाह शिष्टाचार भेंट में क्या चर्चा हुई, इस बारे में राज्य सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय को मेल भेजकर मुख्यमंत्री ने शिष्टाचार भेंट का समय मांगा है। पीएम से मुलाकात के साथ ही उनकी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन से मुलाकात कर तीरथ कोरोना के टीके की खेप बढ़ाने व तीसरी लहर की तैयारियों में सहयोग की मांग करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here