उत्तराखंड: कई स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, सेंटर स्टाफ और ग्राहकों में हड़कंप


हल्द्वानी: काठगोदाम पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीमों ने हाइडिल गेट स्थित चार स्पा सेंटरों में छापामारी की। अचानक पुलिस की छापामारी से स्पा सेंटर स्टाफ और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि,  महिला पुलिस कर्मियों के साथ स्पा सेंटर संचालकों ने अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। कई स्पा सेंटर में पुलिस को भारी अनियमितताएं भी मिली हैं। कई जगह रजिस्टर मेंटेन नहीं थे, जिन स्पा सेंटर में अनियमितता पाई गई उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही में जुटी है। पुलिस को काफी दिनों से स्पा सेंटर में भारी अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद आज पुलिस ने हल्द्वानी के अनेक स्पा सेंटर में छापेमारी की कार्यवाही की। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्यवाही की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here