उत्तराखंड :ब्लैक फंगस – की वजह से निकालनी पड़ी एक आंख और आधा जबड़ा, आज तक 44 लोगो की मौत पूरी रिपोर्ट

ब्लैक फंगस की वजह से निकालनी पड़ी एक आंख और आधा जबड़ा, कल मिले 19 मरीज, आठ की हुई मौत

उत्तराखंड के सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के एक मरीज की आंख और आधे जबड़े को निकालना पड़ा। लगभग साढ़े पांच घंटे तक महिला की सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने कहा कि एसटीएच में ब्लैक फंगस के मरीज की यह अब तक की सबसे बड़ी सर्जरी है।
ऊधमसिंह नगर निवासी 47 साल की महिला को कोविड हुआ था। कुछ दिन पूर्व उसके चेहरे में सूजन आई गई। उसे दिखाई भी कम देने लगा। वह चार दिन पहले अस्पताल पहुंची थी। जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। सीटी स्कैन कराने पर बीमारी की गंभीरता का पता चला।
इसके बाद शनिवार को मरीज की सर्जरी की गई, जो करीब साढ़े पांच घंटे तक चली। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. नितिन मेहरोत्रा, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. नीलम शमिल थे।
वही उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को देहरादून जिले में 19 नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि आठ मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 279 और 44 मौत हो चुकी हैं। 

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here