उत्तराखंड: इस जिले में कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले, बदले कई थानाध्यक्ष; देखें पूरी सूची

नैनीताल: नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार जिले के इंस्पेक्टर और दरोगा के तबादले किए हैं। एसएसपी ने 4 निरीक्षक और चार उपनिरीक्षक बदले हैं। जिनमें उप निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष काठगोदाम बनाया गया है और थानाध्यक्ष काठगोदाम के पद पर कार्यरत भगवान सिंह महर को चौकी प्रभारी पीरुमदारा बनाया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। साथ ही महिला इंस्पेक्टर ललिता पांडे को प्रभारी महिला एवं बाल हेल्पलाइन हल्द्वानी बनाया गया है।

देखें पूरी सूची:

  1. निरीक्षक मनोज रतूड़ी पुलिस लाइन से प्रभारी एसओजी
  2. निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी पुलिस लाइन प्रभारी से होमीसाइड सैल/विवेचना सैल हल्द्वानी
  3. महिला निरीक्षक ललीता पांडे पुलिस लाइन से प्रभारी महिला एवं बाल हैल्प लाइन हल्द्वानी/प्रभारी एएचटीसी
  4. निरीक्षक प्रीतम सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी/वि0 जांच प्रकोष्ठ/सम्मन सैल
  5. उप निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा एसएसआई भवाली से थानाध्यक्ष काठगोदाम
  6. उ0नि0 रमेश सिंह बोहरा पुलिस लाइन से एसएसआई भवाली
  7. उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल पुलिस लाइन से एसओजी
  8. उ0नि निरीक्षक भगवान सिंह महर थानाध्यक्ष काठगोदाम से चौकी प्रभारी पीरूमदारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here