उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला, पत्नी ने सिलबट्टे से वार कर पति को उतारा मौत के घाट

चमोली: उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आपसी विवाद को लेकर पत्नी ने सिलबट्टा से पति को मौत के घात उतार दिया। घटना के बाद से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जोशीमठ के रविग्राम में काफी समय से रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़़ा इतना बढ़ा कि संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। जिस कारण रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे। घटना के बाद संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here