
उत्तराखंड: मौसम की चेतावनी को देखते हुए DM धीराज सिंह के निर्देश, कल जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है । उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा कर रहे यात्रियों से भी अनुरोध है कि बे मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनायें। प्रयास करें कि इस अवधि में यात्रा करने से बचें।
जिसके तहत नैनीताल जिला अधिकारी धीराज सिंह ने जिले में सोमवार यानी कल जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।



