
देहरादून: प्रदेश में कोविड-19 के कारण बेरोजगार हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल) के माध्यम से रोजगार मिलेगा। इस संबंध में शासन की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है।
आपको बता दें पिछले दिनों प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जो लोग कोरोना संक्रमण की वजह से बेरोजगार हो रहे हैं उन तमाम पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उपनल के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा जिसको लेकर शासन की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।








