उत्तराखंड: सिडकुल में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखेते ही देखते सब कुछ हो गया खाक


रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल औद्योगिक आस्थान के सेक्टर 7 स्थित एपीएस लाइटिंग सोल्युशन फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग जाने से हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग सूचना मिलने पर हरकत में आ गया। सात वाहन आग बुझाने में जुटे गए।

सिडकुल में हादसों से फैक्ट्री प्रबंधन सबक नही ले रहा है। शुक्रवार सुबह एपीएस फैक्ट्री में आग लग गयी। देखते ही देखते फैक्ट्री की तीसरी मंजिल में आग फैल गयी। आग की उठती लपटों के बीच किसी तरह लोगो ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव टीम के साथ मौके पर पहुच गए। अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। सात वाहन आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे। आग से फैक्ट्री का तीन मंजिला भवन आग की लपटों से घिरा था।

चारो तरफ धुंए के बादल छा गए। आग तीसरी मंजिल में होने के कारण स्काई लिफ्ट के माध्यम से अग्निशमन विभाग की टीम पानी की बौछार सीधे तीसरी मंजिल पर फेंक कर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी थी। विकराल रूप धारण कर चुकी आग के आगे अग्निशमन विभाग की टीम भी लाचार दिखाई दी। लेकिन विभाग के कर्मी आग बुझाने के जी जान से कोशिश करते दिखाई दिए। आग के कारणों का पता नही चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here