हल्द्वानी: में कल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 30 दिसंबर को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान प्रदेश की जनता को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री राज्य में 23 परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कीमत 17,500 करोड़ रुपये है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजन स्थल पर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर जाकर अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम के दिन हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा और एक विशाल जनसभा भी होगी। लोगों में काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने आएंगे।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here