अल्मोड़ा:चौखुटिया मार्ग पर बड़ा हादसा , कैंटर खाई में गिरा , एक की मौत


अल्मोड़ा- चौखुटिया मार्ग पर लीसा से लदा एक कैंटर गहरी खाई में जा पलटा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने बामुश्किल उसका शव वाहन से बाहर निकाला।

मंगलवार को DCR अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि चोखुटिया मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन यूके 04सीए/9904 , केन्टर जो कि लीसा से भरा हुआ था। वाहन के अनियंत्रित हो जाने के कारण 100 मीटर खाई में गिर गया। जिससे व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।


एसडीआरएफ टीम द्वारा गाड़ी के नीचे फंसे शव को बामुश्किल बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त ज्योलिकोट के भल्युटी गांव निवासी 40 वर्षीय घनश्याम सिंह मेहरा के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here