उत्तराखंड : पहाड़ के लोगो के लिए रविवार का दिन बना काल सड़क हादसे में 9 की मौत 5 घायल गाँव में मातम , मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख

दुःखद ख़बर उत्तराखंड के चमोली से है जहा रविवार का दिन इन लोगो पर काल बनकर टूटा
जानकारी अनुसार रविवार दोपहर को ये दर्दनाक हादसा हुवा दुःखद है बता दे कि देवाल-घेस मोटरमार्ग पर यात्रियों से भरी छोटी गाड़ी नदी में गिर गई। इस दुःखद हादसे में अभी तक 9 लोगो को मौत हो चुकी है और 5 लोग घायल है ।
! ये भी बताया जा रहा है कि इस वाहन मे सवार होकर सभी लोग अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे थे इस हादसे को दोपहर का बताया जा रहा है ये वाहन जैसे ही देवाल से लगभग दो किलोमीटर दूर काली ताल के पास पहुंचा तो फिर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी नदी जा गिरा
इस छोटी गाड़ी 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। ख़बर लिखे जाने तक पांच घायलों को रेस्क्यू कर देवाल में इलाज के बाद हायर सेंटर किया रेफर। इस दौरान एक व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया डीएम, आपदा प्रबंधन के अधिकारी सहित थराली प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँचे थे
जानकारी है कि शनिवार रात को वलाण गांव के एक व्यक्ति की देवाल के एक होटल में मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के कुछ लोग आज सुबह उनके अंतिम संस्कार के लिये निकले थे।
इस दुःखद ख़बर के बाद पूरे गाँव मे मातम छा रखा है हर तरफ कोहराम मचा हुवा है।
घायलों और मृतकों की सूची

मृतकों के नाम
जयवीर सिंह उम्र 30 साल पुत्र नारायण सिंह,
जय सिंह 42 साल पुत्र पुष्कर सिंह
कैलाश सिंह 40 साल पुत्र गोविंद सिंह
मदन सिंह 55 साल पुत्र केदार सिंह
दरवान सिंह 65 साल पुत्र राम सिंह
सुरेंद्र सिंह 53 साल पुत्र बलवंत सिंह
धर्म राम 59 साल पुत्र पार सिंह
गोपाल सिंह 37 साल पुत्र खिलाफ सिंह
मदन सिंह 32 साल पुत्र पदम सिंह
ये सभी मृतक ग्राम-बलाण गांव के निवासी हैं।

घायलों के नाम
मोहन सिंह 36 साल पुत्र भजन सिंह
हिम्मत सिंह 60 साल पुत्र हयात सिंह

आलम राम पुत्र हयात राम
महावीर सिंह पुत्र भजन सिंह (वाहन चालक 32 साल)
गोपाल सिंह 52 साल पुत्र गोविंद सिंह निवासी ग्राम-बलाण।
दुःखद इस हादसे से पूरे गाँव मैं मातम पसरा हुआ है।
किसी के घर चूल्हा नही जल रहा है। हर तरफ कोहराम है।
दुःखद।
यदि कोई चूक होगी या कुछ अपडेट होगा तो उसको ठीक किया जाएगा।
अभी भी ठीक से पूरा अपडेट जुटाया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here