
भगवान सिंह की रिपोर्ट।
कोटद्वार:
दुगड्डा- ऋषिकेश मार्ग पर महाबगढ़ के पास एक मैक्स खाई में गिरी।
कल देर की रात्री है घटना। आज सुबह मालूम चला दुर्घटना का।
सूचना पर चौकी प्रभारी दुगड्डा उप निरीक्षक ओमप्रकाश मय फोर्स के पहुंचे मौके पर।
रेस्क्यू कर 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UA12/7320 से एक शव को निकाला।
पुलिस ने बताया मौके पर मिले शव की शिनाख्त संतोष सिंह नेगी पुत्र जयपाल सिंह नेगी निवासी श्याला कंडी पोस्ट ऑफिस धुरा धनोई तहसील कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई।
मृत संतोष सिंह नेगी उक्त मैक्स वाहन का चालक था।
पुलिस ने क्षेत्रीय पटवारी आलोक काला व कानूनगो हरेंद्र सिंह खत्री के सुपुर्द किया पंचायतनामे हेतु मृत चालक का शव।
पटवारी द्वारा पंचनामा की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु शव कोटद्वार भेजा गया।
भगवान सन्तोष की आत्मा को शान्ती दे







