
बधाई उत्तराखंड: पांच राज्यों के बीच थी प्रतिस्पर्धा , उत्तराखंड को मिले सात अवॉर्ड,
जी हा बता दे कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वच्छ भारत मिशन में अपने उत्तराखंड की झोली में सात मुख्य अवॉर्ड आए बधाई जो उत्तराखंड को महिला चैंपियन, स्वच्छ आईकॉनिक स्थल- तृतीय चरण, श्रेष्ठ राज्य, श्रेष्ठ जनपद, श्रेष्ठ नामामि गंगे ग्राम एवं स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2019 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करने के लिए चुना गया है। बता दे कि उत्तरकाशी जनपद के ग्राम बगोरी को श्रेष्ठ नामामि गंगे ग्राम अवॉर्ड से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। शेष अवॉर्ड प्रदान करने के लिए जल शक्ति मंत्रालय आज विज्ञान भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है ।
आपको बता दे कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत नमामि गंगे कार्यक्रम में कार्य कर रहे पांच राज्य अवॉर्ड की विभिन्न श्रेणियों के लिए दावेदार थे। इनमें उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। उत्तराखंड ने प्रत्येक श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सात पुरस्कार मिलने पर उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी है।
अवार्ड जो उत्तराखंड की झोली में आये है
– श्रेष्ठ राज्य : उत्तराखंड
– स्वच्छ आईकॉनिक स्थल : जनपद चमोली का माणा गांव
– श्रेष्ठ जनपद : उत्तरकाशी
– श्रेष्ठ गंगा ग्राम : उत्तरकाशी जनपद का बगोरी गांव
– श्रेष्ठ नामामि गंगे ग्राम – हरिद्वार की अजीतपुर पंचायत
– महिला चैंपियन : गीता मौर्या, अध्यक्ष, शक्ति स्वयं सहायता समूह, सहसपुर
– समर इंटर्नशिप 2019 : चंद्र प्रकाश, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ।
बधाई उत्तराखंड।






