मसूरी में दो कारों में भिड़त, कार चालकों के बीच हुई हाथापाई, मीडियाकर्मी के साथ की अभद्रता….

उत्तराखंड में जहां एक और कोविड कर्फ़्यू जारी है चारधाम यात्रा पर रोक है। इन सब हालातो के बावजूद पहाड़ो की रानी में बिना सीजन के ही हरियाणा दिल्ली वालों का उत्पात शुरू हो गया है। मसूरी टिहरी बाईपास गुरु रामराय स्कूल के पास दो कार आपस में भीड़ गई जिसके बाद दोनों कार में बैठे लोगों ने एक दूसरों पर आरोप प्रत्यारोप कर जमकर हंगामा काटा वही दोनो पक्षो के बीच जमकर हाथापाई भी हुई जिससे मार्ग भी बाधित हो गया।

वही सडक के दोनो ओर वहानों का जाम लग गया। जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंचकर कवरेज करने लगी तो हरियाणा के लोगों द्वारा मीडिया के कैमरे को छीनने की कोशिश भी की गइ। पूरी घटना की सूचना मसूरी पुलिस को दी गई।

mostbet

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरियाणा का के निवासी तेज गति में धनोल्टी से मसूरी की ओर जा रही थी कि सामने से कार को टक्कर मार दी इसके बाद हरियाणा के पर्यटक ने कार वालों के साथ अभद्रता की टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रसत कार की चाबी निकाल ली जिससे दोनो कार सवार लोगो के बीच जमकर हाथापाई हो गई। लोगों की भीड़ को देखते हुए हरियाणा के कार चालक मौका देख कर भाग निकले। मसूरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर हरियाणा की कार और उसमें सवार लोगो की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here