उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदेयश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है,उन्होंने कहा मेरे लिए इससे बड़ी दुःख की बात और कोई नहीं हो सकती कि इंदिरा जी हमें अलविदा कह गई। उन्होंने हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाया है। हर सुख दुःख में वो साथ रही है।

बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर संसदीय कार्य,  प्रशासनिक कार्य और राजनीति में इंदिरा हृदयेश आगे रही है। उन्होंने हमेशा पार्टी राजनीति को व्यक्तिगत संबधों से अलग रखा। सभी पार्टियों में उनके बहुत अच्छे संबध थे। अनिल बलूनी ने कहा कि जब भी मैं राज्य हित के लिए कोई योजना बनाता तो इंदिरा जी का फोन जरूर आता और वो मेरा उत्साह बढ़ाती और कहती कि बेटा प्रदेश हित में अच्छा कार्य कर रहो हो।

mostbet

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर इंदिरा जी का मुझे श्रेय मिलता रहा है। हाल ही में जब वो कोरोना से बिमार हुई तो उन्होंने मुझे फोन कर बताया था कि दिल्ली में एडमिट है। जब मैं बिमार हुआ तब भी उन्होंने मेरे जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राजनीति से हटकर जब वो जाती थी तब वो पार्टी पॉलिटिक्स से हटकर बात करती थी। मेरे लिए बहुत दुःख का समय है।

इंदिरा हृदयेश ने हमेशा विकास की सोच रखी और हर सुख दुख में हमेशा मेरा साथ दिया और मेरी श्रद्धांजली उनके लिए है। मैने उनके पुत्र से भी बात की है। हमारी भगवान से यही कामना है कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here