तो उत्तराखंड़ मे भी आते थे ये अवैध हथियार

भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल। आपको बोलता उत्तराखंड मे वो ख़बर बता रहे है जो रखती है पाहड़ से सरोकार क्योकि पहाड़ो मे अपराध के लिए हथियार यह से भी जाते थे आपको बता दे कि कोटद्वार से लगभग 12 कि.मी की दूरी पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है   
ख़बर कोटद्वार/बिजनौर) से है जहाँ पौड़ी जनपद के कोटद्वार से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर यूपी के बिजनोर जनपद की नगीना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जो कि एक गन्ना क्रेशर के खंडहर भवन में चल रही थी। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री से तीन बंदूक, दस तमंचे, व हथियार बनाने का काफी समान भी बरामद किया। पुलिस ने मौके पर फैक्ट्री चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है, जबकि मौके पर मौजूद दूसरा व्यक्ति भाग निकला। फैक्ट्री में बने हथियार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के कई स्थानों में सप्लाई किए जाते थे।         बिजनोर जनपद के देहात छेत्र के एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के के अनुसार नगीना थाने के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने नगीना-रायपुर रोड गांव मलकपुर मोड पर बंद पड़े गन्ना क्रेशर भवन में चल रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है। जिसमे मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी शाहिद उर्फ पप्पी है। उसका साथी नगीना के मोहल्ला सरायमीर निवासी सलीम उर्फ नूरी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

पुलिस ने फैक्ट्री से तीन 12 बोर की बंदूक, आठ 12 बोर व 315 बारे के तमंचे , दो 32 बोर के तमंचे ,चार अधबने तमंचे व बंदूक और हथियार बनाने का काफी सामान बरामद किया है। एसपी ने ये भी बताया कि ये लोग मेरठ, बागपत , मुजफ्फरनगर व अन्य जिले में फैक्ट्री से बने हथियार बेचते थे। साथ ही उत्तराखंड के कई स्थानों में भी ये हथियार सप्लाई करते थे। शाहिद ने उत्तराखंड के काशीपुर में मकान भी बना रखा है। उत्तराखंड में भी वह अवैध तमंचों के साथ पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने ये भी बताया कि ये लोग 15 से 20 हजार रुपये में हथियार बेचते थे और जैसे इनको लोग मिलते ये उनको वैसे ही हथियारो की सप्लाई करते थे। बहराल इस अवैध फैक्ट्री के पकड़े जाने से राहत मिली है

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here