
रिपोर्ट – देवेश आदमी पौड़ी गढ़वाल आपको बता दे कि पूरे पहाड़ी जिलो मे आजकल बरसात जमकर जो हो रही है ,उसका ही कारण है कि हर जगह पहाड़ो की सड़क का टूटना , भूस्खलन होना, बादल फटना अब आम बात हो गई है तो दुःखद ख़बर जान माल के नुकसान की भी आती जाती रहती हैं। आपको बता दे कि आज पौड़ी गढ़वाल के जनता_इंटर_कालेज चैड़ चैंपुर ब्लाक नैनिडाड़ा पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के इस विधालय की दीवार तेज बारिश से ढह गयी है ओर भगवान की किर्पा ही थी कि ये दीवार रविवार को गिरी क्योकि इस स्कूल मे 210 बच्चे पढ़ते है अगर रविवार का दिन छोड़ किसी ओर दिन ये हादसा होता तो कही मासूमो की ज़िन्दगी खतरे मे पढ़ सकती थी। 
ख़बर है की विधालय में कार्यरत कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई थी और मौके पर जाकर
देखा गया तो दिवार लगातार ढह रही है ।
स्थानीय लोगो द्वारा जानकारी मिली की यह भवन 1981 मे निर्माण हुआ (श्री विजय सिंह व श्री विरेन्द्र कण्डारी )
प्रधानाचार्य एस0एस0रावत जी कहते है की विधालय द्वारा कई बार विभाग व स्थानीय प्रतिनिधियो को इस जीर्ण-शीर्ण भवन से अवगत कराया गया परन्तु किसी ने भी इसकी सुध नही ली 
(विधा लय प्रबंधक श्री बख्तवार सिंह कण्डारी भी कई मंचो से इसकी मांग कर चुके है
आज हमारे विद्यालय की दीवार ध्वस्त हुयी है और हमारे पास कक्षा संचालन के लिये कोई अतिरिक्त कक्षा नही है ।अब क्या होगा।) ये बात अब टीचर कह रहे है आपको बता दे कि
समय रहते अध्यापको,कर्मचारियो प्रबंधक समिति एवं स्थानीय लोगो के सहयोग से कमरे मे रखी आलमारी, मेज, कुर्सी ,रजिस्टर को सभाल दिया गया है। 
धन्यवाद बख्तावर सिंह कण्डारी (प्रबंधक ),सुरेन्द्र सिंह कण्डारी पूर्व अध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह,विक्रम सिंह, धनपाल सिंह,चन्द्र्पाल सोनो,संजय प्रसाद!
धनपाल सिंह रावत इंटर कालेज चैड़ चैंपुर। अब बोलता है उत्तराखंड़ की ये स्कूल तो उजड़ गया अब कहा पड़ेंगे लगभग 210 छात्र ओर छात्राएं
।बहराल अब देखना ये होगा कि पहले जिले की जिलाधिकारी ओर फिर शिक्षा मंन्त्री क्या कुछ रास्ता अभी निकालते है। और साथ मे हम ये भी कहते है कि है भगवान आपका धन्यवाद आज रविवार ना होता तो कही मासूमो की जान खतरे मे पड़ जाती




