
अल्मोड़ा: सेना में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। केआरसी रानीखेत में 15 फरवरी से प्रस्तावित सेना की ओपन भर्ती रैली की तैयारियां जारी हैं। एआरओ पिथौरागढ़ की तरफ से आयोजित हो रही इस वृहद भर्ती रैली में कुमाऊं के सभी छह जिलों के युवाओं को भाग्य आजमाने का मौका मिलेगा। कोरोना काल के मद्देनजर भर्ती रैली में अधिक भीड़ न जुटने देने के मकसद से जिलों के नौजवानों की अलग-अलग दिन तहसीलवार भर्ती की जाएगी। 10 मार्च तक प्रस्तावित भर्ती का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। वहीं, 72 घंटे पूर्व की कोरोना रिपोर्ट दिखाने वाले युवाओं को ही भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
जाने पूरा भर्ती कार्यक्रम:
15 फरवरी को पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला, गणाई गंगोली,
16 को मुनस्यारी, थल, बेरीनाग,
17 को डीडीहाट, देवलथल, कनालीछीना,
18 को गंगोलीहाट व बंगापानी
19 फरवरी को चम्पावत जिले की तहसील लोहाघाट,
20 को चम्पावत, बाराकोट,
21 को पूर्णागिरी व तहसील पाटी,
22 को पिथौरागढ़ जिले की तहसील पिथौरागढ़,
24 को अल्मोड़ा जिले की तहसील अल्मोड़ा, भिकियासैंण,
25 को चौखुटिया, सल्ट, रानीखेत,
26 को द्वाराहाट, सोमेश्वर, जैंती व तहसील भनोली
27 फरवरी को बागेश्वर जिले की तहसील बागेश्वर, कांडा
01 मार्च को बागेश्वर की कपकोट व गरुड़,
02 को ऊधमसिंहनगर की काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज,
03 को जसपुर, गदरपुर और खटीमा तहसील,
04 को नैनीताल जिले की तहसील नैनीताल, धारी,
05 को हल्द्वानी, रामनगर,
06 को कोश्याकुटौली, बेतालघाट, कालाढूंगी व लालकुआं
सैनिक ट्रेडमैन के पदों लिए:
07 मार्च को अल्मोड़ा जिले की समस्त तहसीलों की भर्ती,
08 को बागेश्वर और नैनीताल जिले की समस्त तहसीलों की भर्ती,
09 मार्च को ऊधमसिंहनगर की समस्त तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी।
तकनीकी भर्ती का आयोजन:
10 मार्च को अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल जिलों की समस्त तहसीलों के युवाओं की भर्ती।





