चमोली त्रासदी: बचाव और राहत कार्य जारी, रैणी गांव से श्रीनगर तक खोजबीन, हेलीकॉप्टर से प्रभावित गांवों में राहत सामग्री की जा रही है वितरित


चमोली: उत्तराखंड में चमोली जिले के ऋषिगंगा में जल प्रलय के बाद लगातार बचाव और राहत कार्य जारी है। आपदा के बाद आज पांचवे दिन एसडीआरएफ की आठ टीमों सहित अनेक राहत बचाव बल अभियान में शामिल हैं। रैणी गांव से श्रीनगर तक खोजबीन जारी है। ड्रोन ओर मोटरबोट से भी खोज की जा रही है। डॉग स्क्वार्ड टीम भी मौके पर है। अलकनंदा के तटों पर बायनाकुलर से भी सर्च अभियान जारी है।

अभी तक आपदा में 170 लोग लापता हैं। 34 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से नौ लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। 12 मानव अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नीती घाटी के गांवों में राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here