लुटेरे लूट लेंगे, बदमाश ले सकते हैं जान ! पुलिस प्रशासन बना रहेगा लाचार !

 

उत्तराखंड,यूपी बार्डर ऐरिया के मां डाट काली क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र लिख चुके हैं। तक़रीबन 8किमी के इस दायरे में नेटवर्क नही है, जिसके कारण यूपी और उत्तराखंड की जनता को दिक़्क त हो रही है। यहां सड़क हादसे भी होते हैं पर नेटवर्क ना होने के कारण सूचना देर से पहुंचती है। रेस्क्यू करने में पुलिस को दिक़्कत होती है। जाम के हालात होने पर होमगार्ड वाला भी आसारोड़ी पुलिस चौकी तक सूचना नहीं पहुंचा पाता। कुल मिलाकर पुलिस जुगाड़ का सहारा लेकर काम चला रही है।

mostbet

इस 8 किमी के दायरे में बीएसएनएल का मात्र एक नेटवर्क कहीं-2 काम करता है, जबकि आज जनता के पास दूसरी कम्पनी के मोबाइल नेटवर्क ज्यादा उपलब्ध हैं। दूसरी ओर मंदिर के बाद के आगे का इलाक़ा जो यूपी की तरफ जा रहा है वह काफी सुनसान इलाक़ा है। जहां लुटेरों के लूटने की आशंका भी लगातार बनी रहती है क्योंकि मोबाइल नेटवर्क ना होने के कारण निजि वाहन का मालिक हो या बस का चालक वो किसी से भी सम्पर्क करने की स्थिति में नहीं होता। बहरहाल विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र लिख चुके हैं। अब देखना ये होगा की केंद्रीय संचार मंत्री कब तक पत्र को संज्ञान में लेकर कार्रवाही करते हैं, अगर मोबाइल नेटवर्क इस 8 किमी के डेंज़र ज़ोन में आ जाता है तो पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को भी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here