
उत्तराखंड से बड़ी ख़बर नैनीसैनी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय रनवे पर फिसला विमान, बड़ा हादसा टला

आपको बता दे कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नैनीसैनी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते होते टल गया धन्यवाद भगवान
आज शाम लगभग चार बजे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय रनवे पर विमान फिसल गया। बता दे कि गनीमत ये रही कि पायलट-सह पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, विमान गाजियाबाद (हिंडन ) से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही विमान रनवे पर उतरा उस वक्त अचानक विमान अनियंत्रित होकर फिसल गया। विमान में नौ यात्री सवार थे।

नैनीसैनी एयरपोर्ट के मैनेजर एवं एसडीएम तुषार सैनी हादसे की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि विमान को भी क्षति नहीं पहुंची है। इसके साथ ही सभी यात्री भी सुरक्षित हैं।



