
उत्तराखंड: बधाई हो आप हो गए कामयाब 65 हजार से ज्यादा शिक्षकों के लिए ख़बर अच्छी है अब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी।
जी हां बधाई हो अब 10 साल की सेवा वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान और 12 साल से नियमित सेवा वाले शिक्षकों को पदोन्नत वेतनमान मिलेगा बधाई
बता दे कि प्रदेश के राजकीय और अशासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में लगभग कार्यरत 65 हजार शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुसार चयन व पदोन्नत वेतनमान मिलेगा बधाई
बता दे कि राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है।
त्रिवेंद्र सरकार ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को भी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार चयन और पदोन्नत वेतनमान लागू कर दिया है। सरकार के इस फैसले से उत्तराखण्ड के लगभग 65 हजार शिक्षकों को बढ़ा हुआ चयन और पदोन्नत वेतनमान का लाभ मिलेगा।
जानकारी अनुसार लंबे समय से राजकीय व अशासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक सातवें वेतनमान के अनुसार ग्रेड वेतन देने की मांग रहे थे। अव राज्यपाल जी की स्वीकृति के बाद सचिव शिक्षा आर. मीनाक्षी सुंदरम ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिए हैं।
वहीं प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिणक पदों पर नियमित रूप से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को वेतनमान का लाभ मिलेगा। 10 साल की सेवा वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान और 12 साल से नियमित सेवा वाले शिक्षकों को पदोन्नत वेतनमान का लाभ अब स्वीकृत किया जाएगा।
ओर यदि किसी शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा में पदोन्नति नहीं मिलती है तो उन्हें वेतनमान देय होगा। लेकिन शिक्षा मित्र, पीटीए, अंशकालिक, तदर्थ, संविदा, शिक्षा बंधु के रूप में दी गई सेवा अवधि को चयन व पदोन्नत वेतनमान में शामिल नहीं किया जाएगा।
बता दे कि चयन और पदोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी राजपत्रित स्तर के अधिकारी को अध्यक्ष और दो सदस्य नामित किया जाएगा। इसमें एक सदस्य वित्त सेवा का अधिकारी होगा। कमेटी शिक्षकों के चयन और पदोन्नत स्वीकृत करने के संबंधित मामलों का निस्तारण करेगी।बधाई हो आप सभी गुरुजनों को।





