उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में छात्र की मौत

बाजपुर : सड़क हादसे में आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर पास के दूसरे गांव में जा रहा था। हादसे की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया है।

शनिवार को ग्राम चकरपुर निवासी दीपक (12) पुत्र गुरमेल सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक पर ग्राम थापकनगला जा रहा था। इसी बीच नैनीताल-बाजपुर मुख्य मार्ग पर बरहैनी में हल्द्वानी की ओर से आ रही कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसका साथी दूर छिटक गया। घायल दीपक को कार चालक ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया तथा बालक की मां बचन कौर व पिता गुरमेल सिंह भी अस्पताल पहुंच गए और बेटे का शव देख सुधबुध खो बैठे। सूचना पर एसएसआइ जसविदर सिंह, रुचिका चौहान व भगवान गिरी गोस्वामी आदि भी मय फोर्स के अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here