उत्तराखंड: राजाजी पार्क की गौरी रेंज में टस्कर हाथी ने एक बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

 

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौरी रेंज के बकाला में शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे एक टस्कर हाथी ने एक 50 वर्षीय वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गौरी रेंज के वन विभाग के कर्मियों की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा। गौरी रेंज अधिकारी ढेर सिंह ने बताया कि 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के चलते नीलकंठ पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई है।

इन दिनों गौरी रेज में हाथी भी सक्रिय हैं। संभवतः आज सुबह 4:30 बजे नीलकंठ के लिए पैदल निकले उक्त बुजुर्ग को बकाला के समीप हाथी मिल गया और इस दौरान हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन शव किसी अधेड़ व्यक्ति का है, जिसकी उम्र करीब 50 साल है। आसपास से जानकारी मिली है कि यात्री बिजनौर निवासी था। वन विभाग की टीम छानबीन में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here