ऋषिकेश के इस अस्पताल में घुसा सांप, परिसर में सांप देख लोगों की अटकी सांसे, मचा हड़कंप

ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में अचानक सांप आने से हड़कंप मच गया आनन-फानन में वन विभाग को फोन कर इस बात की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

mostbet

राजकीय चिकित्सालय के कर्मचारी राजीव कुमार ने सूचना दी कि हॉस्पिटल के अंदर प्रथम तल स्थित भवन में एक बहुत बड़ा सांप घुसा हुआ है। चिकित्सालय परिसर के भीतर सांप के घुसने की सूचना पर वहां हड़कंप मच गया, जिसके बाद ऋषिकेश रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने मौके पर विभाग की टीम भेजी।

वन कर्मी कमल सिंह राजपूत भवन के उस हिस्से तक पहुंच गए, जहां सांप चढ़ा हुआ था। वहां पर कबूतर का घोंसला था, जिसमें अंडे थे। बताया कि यह धामन प्रजाति का सांप है, यह शिकारी सांप होते हैं और अक्सर अपने शिकार के लिए ऐसी जगह जाकर फंस जाते हैं। टीम में वन बीट अधिकारी दीपक कैंतूरा और वन बीट सहायक राजबहादुर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here