
उत्तराखंड के पहाड़ मैं सड़क पर पलटा वाहन, एक की दर्दनाक मौत चार घायल दुःखद
आज दुःखद जानकारी मिली है कि चंबा से ऋषिकेश जा रहा एक मैक्स वाहन सड़क पर पलट गया ओर इस हादसे में एक बालिका की मौत हो गई। वहीं चार अन्य महिलाएं घायल बताई जा रही है जो जानकारी मिली उसके अनुसार चंबा से महज दो किलोमीटर आगे थान गांव के पास मैक्स वाहन सड़क पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ओर इस हादसे में घायल हुई महिलाओं को चंबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि इस वाहन मे सवार लोग लंबगांव से ऋषिकेश गुमानीवाला जा रहे थे।





