
यहाँ सड़क पार कर रहे व्यक्ति को उड़ा गई सफेद i20 कार , हुई मौत , लड़के के एडमिशन के लिए देहरादून आया था मृतक
दुःखद ख़बर देहरादून से है
DIT के पास सडक पार कर रहे एक व्यक्ति को अचानक देहरादून की तरफ से मसूरी की ओर जा रही कार 1-20 रंग द्वारा टक्कर मार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया जिसकी सूचना पर पुलिल व चीता मोवाईल घटना स्थल पर पहुचे तो घायल को तुरन्त उपचार हेतु मैक्स अस्पताल लाया गया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया ।
मृतक का नाम पता की जानकारी की गयी तो नाम राम कुमार शर्मा पुत्र स्व श्री शोमरन राम शर्मा निवासी राजपुरा गाँव रानीखेत जिला अल्मोडा उम्र 57 वर्ष है ।
जानकारी मिली कि मृतक अपने लड़के के साथ स्कूल में एडमिशन करने हेतु आया था जो पैदल सडक पार कर रहा था ।
उक्त घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है आस – पास लगे सीसीटीवी कैमरो की भी चैकिंग की जा रही है । इस सम्बन्ध में नगर क्षेत्र में उक्त वाहन की तलाश व चैकिंग हेतु सिटी कन्ट्रोल रूम को भी अवगत कराया गया है







