
शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर शासन में CS ओपी जैसे बरगद को गिराकर उनकी जगह एसएस संधू की ताजपोशी के ज़रिए तगड़ा मैसेज दे चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दूसरा मास्टरस्ट्रोक खेलने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि शाम तक सीएम धामी अपने मंत्रियों को विभाग बांट देंगे
सूट कहते है कि मुख्यमंत्री धामी विभाग बंटवारे पर होमवर्क कर चुके हैं और भारी-भरकम विभाग क़ब्ज़ाए रखने के मोह में फंसने की बजाय मॉनिटरिंग पर ज्यादा फोकस रखेंगे।

सूत्रों ने खुलासा किया है कि इन महत्वपूर्ण एडिशनल विभाग/विभागों को लेकर मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ मंथन भी कर चुके हैं। सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य सहित वरिष्ठ मंत्रियों का वज़न बढ़ाया जाएगा ताकि उनके अनुभव का लाभ लेते हुए धामी सरकार चुनावी साल में धरातल पर डिलिवरी दे सके।
ज्ञात हो कि टीएसआर- एक से टीएसआर-दो के साढ़े 4 साल में अधिकतर समय हेल्थ , PWD, ऊर्जा, उद्योग, वित्त, गृह, आबकारी, खनन, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्रियों के क़ब्ज़े में ही रहे।
हालत ये रही कि अपने 115 दिन के अल्प कार्यकाल में सीएम रहते तीरथ अपने सभी विभागों की समीक्षा तक भी नहीं कर पाए होंगे। अब सीएम पुष्कर सिंह धामी इस परिपाटी को तोड़ेंगे और विभागों का भारी बोझ अपने ऊपर न रखकर कैबिनेट सहयोगियों में बांटेंगे ताकि नाराजगी भी न रहे और सीएम खुद पत्रावलियों में ही उलझकर न रहते हुए चुनावी मोर्चाबंदी में लीड कर सकें।





