
कॉरोना वायरस संक्रमण की गंभीरता के दृष्टिगत माननीय विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता कर विद्यार्थियों व शिक्षकों की स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सचिव विद्यालयी शिक्षा को बोर्ड परीक्षा हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये थे हैं।
साथ ही मंत्री अरविंद पांडेय ने कॉरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी से अनुरोध किया है कि सतर्क रहे, भयभीत न हों। आशंकाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्त सलाह का पालन करें। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जिसके बाद कुछ देर पहले आदेश हुवा है कि उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित हो गई है.।
शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने कोरोना वायरस के प्रकोप फैलने के चलते ये निर्णय लेने की बात कही है मीनाक्षी सुंदरम ने अग्रिम आदेशों तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश दिए है
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे जी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का धन्यवाद ।





