पहाड़ मे फिर सड़क हादसा 4 लोगो की मौत की ख़बर!

बोलता उत्तराखंड आपको बता रहा है कि खटीमा से चंपावत आ रही एक बोलरो अनियंत्रित होकर खार्इ में गिर गर्इ। ओर इस दुःखद हादसे में चार लोगों की मौत की खबर आ रही हैं। जबकि, छह लोगों के घायल होने की सूचना हमे मिल रही है। आपको बता दे कि ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा से चंपावत आ रही बोलेरो धौंन के पास अचानक खाई में गिर गर्इ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

आपको बता दे कि इस दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में वाहन चालक भुवन तिवारी(28 वर्ष) पुत्र गणेश दत्त निवासी चारुबेटा खटीमा के सिर में चोट है और हाथ फ्रैक्चर है।

mostbet

वहीं महेंद्र सिंह(35 वर्ष) पुत्र भूप सिंह निवासी मुआनी पिथौरागढ़ के सिर में चोट आई है। अल्मोड़ा निवासी राम नाथ पुत्र गणेश नाथ कक्षा पांचवी का छात्रा भी घायल हुआ है। अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है । जानकारी जो मिली उसके अनुसार बताया जा रहा कि जब बोलेरो खार्इ में गिर रही थी तो उस समय ड्राइवर वाहन से छिटककर बाहर गिर गया था। जिसके चलते उसकी जान बच गई बहराल पहाड़ो मे ये दर्दनाक हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है और अब तक पिछले 15 सालों की बात करे तो लगभग 25 हज़ार से जायद लोग अकाल मौत के शिकार हो चुके है बोलता उत्तराखण्ड की पूरी टीम इस हादसे पर दुःख प्रकट करती है और इस हादसे की  जांच सरकार से कराने की माग करती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here