
पहाड़ मे रहने वालों सावधान हो जाओ व्यापारी आप भी ओर माता बहनों आप भी क्योकि अब आपके शांत पहाड़ो मे घुल गया है अपराध का जहर कुछ हिरासत में है और कुछ बहार भी घूम रहे होंगे आपक्क बात दे कि
चमोली पुलिस ने छह लाख चार हजार के नकली नोटों के साथ दो जालसाजो को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गौचर चोकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि गौचर हवाई पट्टी के पास दो व्यक्ति हैं। जिनके पास नकली नोट हैं और वे नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर उप निरी़क्षक.आशीष रबियान तत्काल एस ओ जी एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों के हवाई पट्टी गौचर रवाना हुये । हवाई पट्टी गौचर के पास मुखबिर के बताये गये हूलिये के अनुसार दो व्यक्तियों अरुण कौशल पुत्र राम किशन कौशल निवासी प्रेम नगर बाजार डोइवाला व पंकज रावत पुत्र खेम सिंह निवासी बाबू लाल चैक थाना मुनीरिका,दिल्ली हाल निवासी सहस्र धारा हेलिपेड के पास देहरादून’ को ’दो हजार के 302 नकली नोट कुल 6 लाख 4 हजार नकली रुपयों के साथ गिरफ्तार’ कर लिया गया। दोनो आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि उनके द्वारा ये नकली नोट वे देहरादून से लाये हैं,पहले भी हमने ऐसे नकली नोट भोले भाले लोगों में एवं रात्रि के समय चलाये हैं। हमने सोचा कि पहाडो में गाँव के लोगों को नकली और असली नोटो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीँ है। इसलिये हम यहाँ ये नकली नोट चलाने आये थे, अगर किसी दुकान या लोगों में यह नोट नही चलते तो हमारा विचार था कि यहाँ दूर गाँव के इलाकों में जड़ी बूटी,कीड़ा जड़ी,खाल खरीदने का प्रयास करेंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया है।
केनकली नोट पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस अधिक्षक तृप्ति भट्ट ने ढाई हजार रूपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। तो समझ गए ना आप की देहरादून से चलकर ये नकली नोट पहाड़ पहुच रहे है सवाल दूंन पुलिस पर भी उठता है कि आखिर ये नकली नोट देहरादून मे भी कहा से आये फिलहाल ये जांच का विषय है लेकिन आप रहे सावधान





