
किस की नज़र लग गयी मेरे पहाड़ को आपके पहाड़ को मुख्यमंत्री के पहाड़ को , विपक्ष के पहाड़ को , हम सबके पहाड़ को , जो पहाड़ मे है नही उनके भी पहाड़ को
लगातार होते बस हादसे ओर इन सड़क दुर्घटनाओं मे लोगो की अकाल मौत 
भूस्खलन के कारण दबते लोगो के मकान ओर जाती उनकी ओर उनके जनावरो की जान
पहाड़ मे बढ़ते महिला अपराध और दुष्कर्म की खबरों ने पहाड़ वासियो को गुस्से से लाल कर रखा है।

तो मानव तस्करी की खबरे भी अब पहाड़ से आने लगी है जिंसने और भी ज्यादा पहाड़ के लोगो को क्रोधी बना दिया है 
तो अब तक राज्य गठन से लेकर पहाड़ मे बाघ आये दिन लोगो की जान ले रहा है 300 से अधिक पहाड़ के लोगो को बाघ अपना शिकार बना चुका है मतलब यह भी जाने जा रही है और दर्द के सिवा कुछ नसीब नही पहाड़ वालो को 
तो लगातार पहाड़ो मे आपदा भी अपना असर खूब दिखा रही है
: बादल फटने से भारी नुकसान हो रहा है कही जाने जा रही है तो कही गोशालाएं तबाह हो रही है और उनके मशेवियों की मौत भी हो रही है 
आपको अब बता दे कि चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है. बारिश का कहर बीती रात घाट क्षेत्र के सगोला बगड़ में देखने को मिला. देर रात इलाके में बादल फटने से अफरा-तफरी मच गयी. जान बचाने के लिये लोगों को अपने घरों से भागना पड़ा. इस आपदा में गोशालाएं दब गईं, जिसकी चपेट में कई मवेशी आ गये. सुबह घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायज़ा ले रही है.
जानकारी अनुसार बीती देर रात करीब 2 बजे भारी बारिश के चलते चमोली में बादल फटा. बादल फटने से पहाड़ी से आये मलबे और पानी में करीब 4 गोशालाएं दब गई. अंधेरा होने के कारण लोगों ने मुश्किल से भागकर अपनी जान बचायी. गोशाला के अंदर बंधे मवेशियों की मलबे में दबने के कारण मौत हो गई. तो वही
बारिश से सगोलाबगड़ सहित सरपानी, भेटी में भारी नुकसान हुआ है. बीती देर रात 10 बजे से घाट क्षेत्र में भारी बारिश शुरू हो गई थी. रात करीब 2 बजे लोगों लोगों की गोशालाओं में पानी भरने लगा. जिसके बाद पहाड़ी से आये मलबे के कारण 4 गोशालाएं तबाह हो गयी. जिसकी चपेट में आने से 5 मवेशी सहित एक कुत्ता दब गया. मलबा आने से घाट-सुतोल सड़क भी बंद हो गई है. वहीं, दो दिन बाद खुला बदरीनाथ हाई-वे मलबा आने से लामबगड़ में फिर बंद हो गया.
तो उधर घाट क्षेत्र के ही सरपानी गांव में एक गाय की दबने से मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार चमोली, सोहन सिंह रांगड़ आज सुबह मौके पर पहुंचे. तहसीलदार ने बताया कि भारी बारिश के चलते 4 गोशालाएं दबी है. जांच करने के बाद ही पूरे नुकसान का आंकलन किया जाएगा
कुल मिलाकर हर तरफ से पहाड़ के लोगो को अगर कुछ मिल रहा है तो वो है सिर्फ और सर्फ दुःख दर्द इसके सिवा कुछ नही ।








