शिक्षा मंत्री पांडये जी ये बात ठीक नही है ! काउंसलिंग पर उठने लगे है सवाल मजबूरन राजकीय शिक्षक संघ को लिखना पढा महानिदेशक शिक्षा को पत्र (सिस्टम दुरस्त हो )

शिक्षा मंत्री पांडये जी ये बात ठीक नही है ! काउंसलिंग पर उठने लगे है सवाल मजबूरन राजकीय शिक्षक संघ को लिखना पढा महानिदेशक शिक्षा को पत्र (सिस्टम दुरस्त हो )


 

आपको बता दे कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए की गई काउंसलिंग में जिस तरह से  वहा की स्थिति बनी रही
अव्यवस्थाओं का आलम  पसरा रहा जिसकी वजह से शिक्षक बड़े परेशान हो रहे है और हुए है
कई शिक्षकों को तो दूर दूर से बुलाने के बावजूद काउंसलिंग में शामिल होने तक नहीं दिया गया हालात यह हो गए के शिक्षकों को धरना तक देना पड़ा

ऐसे में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह  माजिला ने महानिदेशक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शिक्षकों की परेशानी के बारे में अवगत कराया है पत्र में लिखा गया है कि उपरोक्त विषय सादर अवगत कराना है कि विषयाकित प्रकरण पर दिनांक 12 व 13 अगस्त, 2021 को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती हेतु शिक्षको को काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने हेतु देहरादून बुलाया गया है

काउंसिलिंग में सम्मलित होने पहुचे शिक्षकों द्वारा दूरभाष से अवगत कराया गया कि, काउंसिलिंग प्रक्रिया में शासनादेश संख्या 1157 दिनांक 17 मार्च, 2021 का अनुपालन नहीं किया जा रहा है. जब कि इन शिक्षकों द्वारा उक्त विद्यालयों में तेनाती हेतू विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की है. विभाग के निर्देशानुसार ही काउंसिलिंग में प्रतिभाग कर रहे है। सूच्य है कि शासनादेश के बिन्दु संख्या 2 पर तैनाती की व्यवस्था स्पष्ट की गयी है.
अतः अनुरोध है कि प्रश्नगत प्रकरण पर शासनादेश की व्यवस्था के अनुरूप काउंसिलिंग की जाय. अन्यथा की स्थिति के लिए विभाग जिम्मेदार होगा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here