देहरादून : नाम है किशन जो करने चला था 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म , पार्किंग में छुपे इस भेड़िये को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिली जानकारी अनुसार राजधानी देहरादून में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपित को देहरादून के राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपित दुष्कर्म में असफल होने के बाद ट्रफलगर फ्लैट-सी की पार्किंग के पीछे छुप गया था।
मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार एसओ राकेश शाह ने कहा कि 12 अगस्त को शिकायत दी गसी थी कि किशन कुमार जो कि ट्रेफलगार्ड सोसायटी में हाउस कीपिंग का कार्य करता है। उसने उनकी चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसके बाद जांच में पुलिस को पता लगा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ट्रफलगर फ्लैट-सी की पार्किंग के पीछे छुपा है। वही पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान किशन कुमार पुत्र हजारी शर्मा निवासी वीरवार थाना महेशी जनपद साहरसा (बिहार) वर्तमान करनपुर थाना डालनवाला के रूप में हुई है।