
बोलता उतराखंड के लिए पौड़ी गढ़वाल से भगवान सिंह की रिपोर्ट …… 
है भगवान अब जाए तो कहा जाए ये नारी पहाड़ से लेकर मैदान तक आये दिन आने वाली खबरे जानकर सुनकर रूह कांप जाती है ख़बर है जानकारी अनुसार की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की गई और ये पूरा मामला गढ़वाल से सामने आया है ।
आपको बता द्व की कोटद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाबर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज झंडिचौड़ मे दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जंहा पर एक शिक्षक ही मासूम छात्रा ने छेड़ छाड़ का आरोप लगाया है । आपको बता दे कि जानकारी अनुसार
भगवान से ऊपर का दर्जा पाने वाले गुरु जी मतलब शिक्षक ने ही स्कूल की एक छात्रा की आबरू से खेलने की कोशिस की। ख़बर के अनुसार बताया जा रहा है कि दोपहर के समय अंग्रजी के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को अपने कक्ष में बुलाया और उससे अश्लील हरकत करने लगा। ये बयान छात्रा ने वहां मौजूद मीडिया के लोगो को दिया 
ख़बर अनुसार जब छात्रा के द्वारा जब विरोध किया गया तो आरोपी शिक्षक पीड़ित छात्रा को फेल करने की धमकी देने लगा। मामले की शिकायत जब पीड़ित छात्रा ने दूसरे शिक्षक को बता कर की तो दूसरे शिक्षक भी पीड़ित छात्रा के ऊपर मामले को रफादफा करने का दबाव बनाने लगें। बस फिर क्या था ख़बर ओर जानकारी अनुसार छुट्टी के बाद अभिभावकों और छात्रों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा। और आरोपी शिक्षक को विद्यालय में ही बंधक बना दिया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और आरोपी शिक्षक वीके दिक्षित को पुलिस कोतवाली ले गयी। शिक्षक वीके दीक्षित के द्वारा की गई छात्रा के साथ अश्लील हरकत से क्षेत्र में आक्रोश है। वंही अभिभावक आरोपी शिक्षक के ऊपर कार्यवाही की मांग कर रहे है।
तो जिस गुरु पर आरोप छेड़छाड़ के लगे है वो छात्रा पर ही उल्टा आरोप लगाते सुनाई दे रहे है
बहराल इस घटना से एक बार फिर पहाड़ के निवासी लगातर पहाड़ की आवो हवा को खराब होता देख सदमे में तो है ही साथ हु उनकी आँखी मे दर्द भी खूब देखा जा सकता है।




