
देहरादूनः ऋषिकेश के नेपाली फार्म में बन रहे है टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लोगों के विरोध के बाद टोल प्लाजा को न बनाने का फैसला लिया गया है।इसका ऐलान विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को हुा प्रेस वार्ता के दौरान किया है। उन्होंने टोल प्लाजा के विरोध में धरने पर बैठे लोगों से धरना समाप्त करने की अपील की है।
विधानसभा सभा प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि 24 मई को टोल प्लाजा बनने का मामला सामने आया। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री निशंक से बात की। जिसके बाद फैसला हो गया है कि नेपाली फॉर्म में टोल प्लाज नही बनेगा। यानी नेपाली फॉर्म में टोल टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद अदा करता हूं साथ ही केंद्रीय मंत्री निशंक का भी धन्यवाद करता हूँ मेरे विधानसभा सभा क्षेत्र में जो जगह चिन्हित टोल प्लाज के लिए की गई थी वहां टोल प्लाजा नही लगेगा।
गौरतलब है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए उप जिलाधिकारी व विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विरोध जताया था। रायवाला के ग्राम प्रधान सागर गिरि ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा और जनहित में टोल प्लाजा का कार्य बंद करवाने की मांग की थी।








