उत्तराखंड आप भी जानो : कोरोना की तीसरी लहर दो हफ़्ते में आ सकती है !

उत्तराखंड आप भी जानो :
कोरोना की तीसरी लहर दो हफ़्ते में आ सकती है !

 

mostbet

भारत मे कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भयानक तबाही मचाई है।
ओर मौत के आँकड़ों ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए
लेकिन अभी दूसरी लहर थमने की पूरी ठीक से खबर भी नही मिली कि अब तीसरी लहर की चेतावनी डरा रही है। बता दे कि महाराष्ट्र में कोरोना चुनौती को लेकर बनाई गई टास्क फोर्स ने एक मीटिंग में ख़ुलासा किया है कि तीसरी लहर दो से चार हफ़्ते में राज्य में दस्तक दे सकती है। दरअसल महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में टास्क फ़ोर्स ने चेतावनी दी है कि दो से चार हफ़्ते में थर्ड वेब आ सकती है और इसका असर 10 फ़ीसदी बच्चों पर पड़ सकता है।

इसी मीटिंग में ये भी चिन्ता जताई गई है कि तीसरी लहर में कोविड मामलों की संख्या दूसरी लहर के मुकाबले दोगुना हो सकती है। महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 10 लाख तक भी पहुंच सकती है। दरअसल डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस सामने आने के बाद अब महाराष्ट्र में संभावित तीसरी लहर की तैयारियों पर मंथन और तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। टास्क फ़ोर्स ने सरकार को चेताया है कि कोविड जंग की जरूरी गाइडलाइन का पालन कड़ाई से करते रहना होगा अन्यथा तीसरी लहर में हालात ब्रिटेन जैसे हो सकते हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट राज्य में तीसरी लहर ला सकता है। टास्क फोर्स ने चेतावनी दी है कि मास्क न पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो हालात भयावह होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here