उत्तराखंड से बड़ी ख़बर : वो बुर्का पहनकर आई और माता पिता के सामने ही नवजात को लेकर फरार हो गई!

काशीपुर में डिलीवरी के बाद घर जा रहे दंपति से बुर्का पहने महिला ने टीका लगाने के बहाने बच्चा ले लिया। और कुछ देर बाद बच्चा लेकर आने की बात कह कर फरार हो गई। महिला के बच्चा लेकर काफी देर तक वापस ना आने के बाद दंपति को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद उन्होंने काशीपुर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने आरोपी महिला व बच्चे की बरामदगी को लेकर छानबीन शुरू कर दी। अफजलगढ़ के निवासी नजमा पत्नी बिलाल ने शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा के स्वस्थ होने के चलते शनिवार को सुबह उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज होने के बाद दोनों दंपत्ति अपने बच्चे के साथ वापस अपने घर अफजलगढ़ जा रहे थे।

इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक पर दंपति को एक बुर्का पहने महिला मिली। जिसने उनको सरकारी अस्पताल की होना बताया। कहां की बच्चे को टीका लगना है। उसको मुझे दे दो। मैं टीका लगाकर वापस यही तुमको बच्चा दे जाऊंगी। करीब आधा घंटा बीतने के बाद भी महिला बच्चा लेकर वापस नहीं आई। जिसके बाद दंपत्ति को अपने साथ अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने आसपास उस महिला की काफी खोजबीन की।

 

लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर मामले की सारी जानकारी कोतवाल जीबी जोशी को दी। जिसके बाद कोतवाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही पुलिसकर्मियों को आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी खंगाले।

सीसीटीवी में एक बुर्का पहने महिला बच्चे को ले जाते हुए कैमरे में कैद हुई है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि दंपति की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है कैमरे में कैद महिला की खोजबीन की जा रही है। महिला के मिलते ही जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here